बेगूसराय : बलिया में नगर परिषद कार्यालय के सामने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।

कार्यकर्ताओं ने बलिया नगर परिषद वार्ड नंबर 17 में सड़क की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है, ताकि जो गांव वालों का रास्ता है वह सही हो सके।

इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में चौक चौराहों पर शौचालय का निर्माण करने, समय से पेंशन योजनाओं का भुगतान करने, आवास योजना में लाभुकों को लंबित किस्त का भुगतान करने सहित कई मांगों को लेकर धरना दिया गया।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पार्टी के कार्यकर्ता भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 10 सालों से सड़क का अतिक्रमण किया गया है, उससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन आज तक टाल मटोल की नीति ही अपनाई जा रही है।

















Be First to Comment