Press "Enter" to skip to content

पटना : अखाड़ा से जेवरात सहित लाखों की चोरी

राजधानी पटना के कुम्हरार पंचित बैठका अखाड़ा में स्थित श्रीश्री बड़ी देवी जी स्थान से चोरों ने जेवरात सहित लाखों को नगद रुपए की चोरी घटना को अंजाम दिया है।

पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाने के कुम्हरार में पंचित बैठका अखाड़ा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र में अपराधियों की संख्या बढ़ने से चोरी और अन्य घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

लोगों ने बताया कि सोमवार को जब हमलोग अपने घर से यहां पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर फेंका हुआ है। पिछला दरवाजा भी तोड़ दिया गया है। इसी रास्ते से चोर बैठका के अंदर घुसे।

लोगों ने बताया कि घटना के बारे में अगमकुआ थाने को सूचना देने के बाद भी कोई उनकी सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां क्षेत्र में धड़ल्ले से स्मैक पीने वाले, शराबी हैं। लगातार रंगदारी मांगने की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन, पुलिस कुछ भी नहीं कह रही।

इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जब तक पूरे अगमकुआं थाने का तबादला नहीं किया जाता, हम आंदोलन करते रहेंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *