Press "Enter" to skip to content

पटना : बाढ़ नियंत्रण के लिए नदियों को जोड़ने की जरूरत : संजय झा

पटना : जल संसाधन मंत्री सजंय झा ने बिहार में बाढ़ की समस्या को खत्म करने के लिए केंद्र की सरकार से जल्द सील्ड पॉलिसी लाने की मांग की है।

मंत्री सजंय झा ने कहा कि बिहार में बाढ़ एक बड़ी समस्या है। इसका मुख्य कारण नदियों में गाद जमना भी है। इसके निदान के लिए केंद्र सरकार को बेहतर पहल करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर नेपाल से बात को आगे बढाने की भी जरूरत है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए बिहार की सभी नदियों को आपस में जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की नदियों को आपस में जोड़ा जा रहा है। इससे राज्य में बाढ़ की समस्या पर काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *