Press "Enter" to skip to content

पटना में कांग्रेस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत छोड़ो आंदोलन के 79 वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बिहार कांग्रेस सेवादल ने सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा मार्च निकाला।

कांग्रेस सेवा दल की इस तिरंगा यात्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। स्मारक स्थल पर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण कर मार्च को समाप्त कर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा भारत छोड़ों आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी शहीदों का नमन किया।

उन्होंने कहा कि इन्हीं शहीदों की बदौलत हमने आजादी प्राप्त की है। उन्हीं की कुर्बानी की बदौलत हम लोकतंत्र में जी रहे हैं, आज फिर से उसी लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में शपथ भी लेते हैं क्रांतिरियों की कुर्बानी को हमेशा जिंदा रखेंगे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *