Press "Enter" to skip to content

पटना में नवविवाहिता ने पंखे से लटक कर ली आत्म’हत्’या

पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर रोड के पास एक नवविवाहिता श्रुति देवी ने पंखे में फंदा लगा आत्म’हत्’या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए ह’त्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि श्रुति देवी के साथ मारपीट के बाद उसे फांसी पर चढ़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि वे बहादुरपुर गुमटी के पास के रहने वाले हैं। श्रुति देवी की शादी मात्र डेढ माह पहले ही हुई थी।

परिजनों ने बताया है कि वे बहादुपुर गुमटी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बच्ची की डेढ़ माह पूर्व दान दहेज देकर रामपुर रोड के रहने वाले अमित कौशल से शादी की थी। ससुराल वाले दहेज और रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरा न होने पर उनकी बच्ची को मार डाला है।


पुलिस ने विवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, स्थानीय लोग पति और ससुर की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

गिरफ्तारी का विरोध करने वाले लोगो की भीड़ देख पुलिस भी सहम गयी है। पुलिस लोगों को मामले की जांच करने का भरोसा दिला रही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *