मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई. घटना एएन-27 पर बरजी ओवरब्रिज के पास की है, जहां करीब रात 12 बजे मोतिहारी से मुजफ्फरपुर जा रही बस में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. बस में करीब 35 यात्री सवार थे. चालक ने समय रहते बस रोक दी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
जानकारी के अनुसार, बस बरजी ओवरब्रिज से गुजर रही थी. इसी दौरान बस में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग तेजी से फैलती देख चालक ने बिना देर किए बस को रोक दिया. इसके बाद बस में सवार यात्री आनन-फानन में नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे.
बस रुकने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटों ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में बस का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के दौरान ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की.
बस में आ’ग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अमृता कुमारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आ’ग बुझाने का काम शुरू किया. अ’ग्निशमन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और काफी मशक्कत के बाद आ’ग पर काबू पाया.घ’टना में राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. हाद’से में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.
प्रारंभिक जांच में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आ’ग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आ’ग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. संबंधित टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.समय रहते चालक द्वारा बस रोकने और यात्रियों को बाहर निकालने के कारण बड़ा हा’दसा टल गया. आ’ग लगने से बस पूरी तरह क्ष’तिग्रस्त हो गई, जबकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए.












Be First to Comment