Press "Enter" to skip to content

जमुई स्टेशन पर मैथिली एक्सप्रेस के S-4 कोच से निकली चिं’गारी, आ’ग की अफवाह से मची भग’दड़

कोलकाता से दरभंगा जा रही मैथिली साप्ताहिक एक्सप्रेस में सोमवार की शाम जमुई रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के S-4 कोच के नीचे पहिए के पास से अचानक तेज चिं’गारी निकलने लगी और धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में ट्रेन में आ’ग लगने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते कोच में चीख-पुकार और भग’दड़ की स्थिति बन गई। अपनी जान बचाने के लिए कई यात्री खिड़कियों और दरवाजों से नीचे कूदकर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैथिली एक्सप्रेस ट्रेन शाम करीब 5.35 बजे जमुई स्टेशन पर निर्धारित ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान S-4 कोच में सवार यात्रियों ने पहिए के नीचे से चिं’गारी निकलते देखी। कुछ ही देर में धुआं कोच के अंदर तक पहुंच गया। धुआं देखते ही यात्रियों को लगा कि बोगी में आ’ग लग गई है। इसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई।

समस्तीपुर के रहने वाले और ट्रेन में सफर करने वाले यात्री उपेंद्र पासवान और अमित सिंह ने बताया कि वे देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे थे। ट्रेन के जमुई स्टेशन से खुलते ही कोच में धुआं भरने लगा। स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही पुरुष, महिलाएं और बच्चे जान बचाने की कोशिश में दरवाजों और खिड़कियों से नीचे उतरने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि पहिए के ब्रेक में तकनीकी गड़बड़ी यानी ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक शू पहिए से चिपक गया था। घर्षण की वजह से पहिए के पास चिं’गारी और धुआं निकल रहा था। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोच में आ’ग नहीं लगी थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *