Press "Enter" to skip to content

नेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्ट

नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दिखाई देने लगा है। रामगढ़वा प्रखंड के ऊंची भाटिया गांव में नेपाल से आने वाली तिलावे नदी का तटबंध करीब 40 फीट की लंबाई में टूट गया, जिससे बाढ़ का पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गया।

चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले ही अधिकारियों ने तटबंध का निरीक्षण किया था और मरम्मत का कार्य भी कराया गया था। बावजूद इसके, पानी का दबाव इतना अधिक था कि मरम्मत की गई जगह टिक नहीं सकी और तटबंध टूट गया।

तटबंध टूटने के बाद ऊंची भाटिया, शेखौना, भटिया, मंगलपुर और खुगनी समेत छह दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पानी फैल चुका है। खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

घट’ना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उन्हें अब तक पर्याप्त सहायता नहीं मिली है। प्रशासनिक व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने खुद राहत और बचाव का मोर्चा संभाल लिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता भी टूटे तटबंध को अस्थायी रूप से बांधने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहली बार ही तटबंध की मरम्मत मजबूत तरीके से की गई होती, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। फिलहाल बाढ़ का पानी लगातार फैल रहा है, जिससे प्रभावित इलाकों के लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *