Press "Enter" to skip to content

फिल्म इंडस्ट्रीज में शो’क की लहर, नहीं रहे ‘गजनी’ फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंति’म सांस

फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में नि’धन हो गया। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में दमदार विलेन का किरदार निभाकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी। उनके निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रदीप रावत ने 4 अगस्त को अंति’म सांस ली। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निध’न की जानकारी साझा की, जबकि उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने भी इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रदीप रावत पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप रावत पिछले पांच वर्षों से ब्लड कैं’सर से पी’ड़ित थे। इलाज के बाद उनकी तबीयत में कुछ समय के लिए सुधार हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले कैंस’र दोबारा हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उनका अंति’म संस्का’र बुधवार को किया जा सकता है।

अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “प्रदीप रावत… हमारे ‘गजनी’ और ‘लगान’ के देवा नहीं रहे।” उनके इस पोस्ट पर फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।अभिनेता सोनू सूद ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदीप रावत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस प्रदीप रावत भाई। आपकी हमेशा याद आएगी।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *