Press "Enter" to skip to content

चेहल्लुम पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट

मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और पुलिस चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण-सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार(4 अगस्त 2026) को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जबकि ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अहियापुर, ब्रह्मपुरा, सदर समेत कई थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चेहल्लुम जुलूस के लिए निर्धारित रूट का सत्यापन करते हुए संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया। वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि चेहल्लुम को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जुलूस के सभी मार्गों का भौतिक सत्यापन किया गया है और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जा रही है।

पुलिस पहले से ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। थाना स्तर पर गुंडा परेड और चौकीदार परेड आयोजित कर स्थिति की समीक्षा की गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने से पहले उस पर कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *