Press "Enter" to skip to content

PM Modi का बड़ा मिशन! 2 अगस्त से शुरू होगा देशव्यापी नशामुक्त युवा अभियान, बिहार के सभी मंत्रियों को मिला सख्त निर्देश

बिहार सरकार ने राज्य के सभी मंत्रियों को 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत 2 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ होगी। राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों के आप्त सचिवों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित मंत्री के कार्यक्रम का समन्वय करें और यह सुनिश्चित करें कि मंत्री अपने आवंटित या किसी भी जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों। इसके लिए जिला पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा गया है, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशामुक्ति का व्यापक संदेश देना है। सरकार का मानना है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की सकारात्मक भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए अभियान के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी प्रेरित किया जाएगा।

पत्र में बताया गया है कि यह अभियान केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और MY Bharat के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। बिहार सरकार ने भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *