Press "Enter" to skip to content

Gen-Z को ‘गटर छाप’ बोलने से कंगना पर भड़’कीं कांग्रेस, रनौत से इस्तीफे की मांग

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के ऐतिहासिक शहीद चौक पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव (अंजुमन कौसर) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया और सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव भी शामिल थे।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव ने आ’रोप लगाया कि कंगना रनौत ने Gen Z पीढ़ी और छात्राओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को संयमित और जिम्मेदार भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनका आ’रोप है कि छात्रों और युवाओं के बारे में की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है और इससे व्यापक नाराजगी पैदा हुई है।सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बयान का विरोध करती है और जब तक कंगना रनौत सार्वजनिक माफी नहीं मांगतीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद एक छात्रा ने भी कंगना रनौत के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे युवाओं व छात्राओं का अपमान बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कंगना रनौत अपने बयान पर माफी नहीं मांगती हैं, तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *