Press "Enter" to skip to content

महर्षि वेद व्यास जयंती समारोह में शामिल हुए मुकेश सहनी,बोले- जनता के अधिकारों से बड़ा कोई नेता नहीं

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में महर्षि वेद व्यास ट्रस्ट द्वारा आयोजित महर्षि वेद व्यास पूजा सह जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

‎अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य समझा जाए। उन्होंने कहा कि महर्षि वेद व्यास का यह आयोजन पूरे समाज का आयोजन है और इसके लिए किसी औपचारिक निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब तक वे बिहार में रहेंगे, हर वर्ष इस आयोजन में शामिल होने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को जीवित रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

‎मुकेश सहनी ने बच्चों और युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब नई पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और अपने अधिकारों के प्रति सजग हो। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में जब भी लोकतंत्र पर संकट आया है, तब युवाओं और छात्रों ने परिवर्तन का नेतृत्व किया है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *