बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐलान किया है कि जिस तरह से जेपी आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को सरकार पेंशन देती है, भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए पेंशन की व्यवस्था करेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हमारी पार्टी के लोग और हमारे प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ प्रचार कर रहे हैं। कल हमने भी प्रचार किया और आज रोड शो है। मौजूदा जो सरकार है उससे लोगों को बहुत नाराजगी है। चुनाव के समय इन लोगों ने करोड़ों नौकरियां देने का वादा किया था या महिलाओं को दो-दो लाख रुपया देने का वादा, और भी कई वादे किए गए थे, जिसे इन लोगों ने पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में शुरू से ही अंतर रहा है। भाजपा के लोगों ने आजतक लोगों को केवल और केवल ठगने का काम किया है। बांकीपुर की जनता इस बार बीजेपी को सबक सीखाने का काम करेगी। पूरा माहौल आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पक्ष में है। इस चुनाव को हमलोग जीतेंगे और बीजेपी को करारा जवाब देने का काम करेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि ये लोग वोट चोरी कर और चंदा चोरी कर सत्ता में आए हैं। जनता सब देख रही है कि किस तरह से महिलाओ, छात्रों और नौजवानों को ठगा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी बिहार में पुलिसिया गुंडाराज लाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य का खजाना खाली है और इनके पास न तो कोई विजन है और ना ही रोड मैप है। केवल बड़बोलेपन के अलावा नके पास कुछ नहीं है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुल उद्घाटन के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बांकीपुर उपचुनाव में प्रचार करने के लिए आ रहे थे लेकिन उनको भी अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा क्योंकि उनको भी पता है कि बांकीपुर का उपचुनाव वह लोग नहीं जीतने वाले हैं।











Be First to Comment