बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मोकामा विधायक अनंत सिंह सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पंचायतों में लगाए जा रहे टैक्स को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह लंबे समय बाद विधानसभा पहुंचे हैं और पहले जनता से बातचीत कर पूरी जानकारी लेंगे, उसके बाद ही किसी मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे।
अनंत सिंह ने कहा, “जैसे ही हम बाहर से आए हैं, बहुत दिन से विधानसभा नहीं आए हैं। पहले जनता की बात सुनेंगे, उसके बाद कुछ बताएंगे। अभी हमको जानकारी भी नहीं है कि टैक्स लग रहा है कि नहीं लग रहा है।” उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी भी विषय पर बयान देना उचित नहीं है। पहले वह पूरे मामले को समझेंगे और फिर अपनी बात रखेंगे।
बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह लंबे समय बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। उनके विधानसभा पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गईं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह ने इस बार भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी, हालांकि पंचायत टैक्स जैसे मुद्दे पर उन्होंने जानकारी लेने के बाद ही प्रतिक्रिया देने की बात कही।

उनके बयान से साफ है कि वह फिलहाल किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में टिप्पणी करने से बच रहे हैं और जनता की राय को प्राथमिकता देना चाहते हैं। वहीं, नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेकर दिए गए उनके बयान ने बिहार की सियासत में नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है।













Be First to Comment