रेलवे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी चेक पास जारी करने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। रेलवे बोर्ड ने देशभर के सभी रेलवे जोनों में फिजिकल ड्यूटी चेक पास की व्यवस्था समाप्त करते हुए निर्देश जारी किया है कि अब नए ड्यूटी चेक पास केवल एचआरएमएस (Human Resource Management System) के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। यह नई व्यवस्था 15 जुलाई से लागू कर दी गई है। इससे कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देश सभी रेलवे जोनों के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों (PCPO) को भेज दिए गए हैं। बोर्ड का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से ड्यूटी पास जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।















Be First to Comment