Press "Enter" to skip to content

‘गलती करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’… भरत तिवारी के घर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी

बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी रविवार को बिलौटी गांव के लिए रवाना हो गए। वह चर्चित भरत तिवारी प्रकरण में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जानने और सरकार का पक्ष रखने पहुंचे। इस मामले में सत्ताधारी दल की ओर से किसी मंत्री का पीड़ित परिवार से मिलने जाना पहली बड़ी राजनीतिक पहल माना जा रहा है।

बिलौटी गांव रवाना होने से पहले अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह परिवार के दुख में शामिल होने और उन्हें यह भरोसा दिलाने जा रहे हैं कि बिहार सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मी की लापरवाही अथवा गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी संवेदनशील घटना को राजनीतिक या जातीय रंग देना समाज के लिए ठीक नहीं है। सरकार का उद्देश्य केवल सच्चाई सामने लाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *