Press "Enter" to skip to content

‘राजद सिर्फ चुनाव लड़ने की मशीन नहीं’, स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद का बड़ा संदेश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav ने बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम विस्तृत संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई 1997 को राजद की स्थापना सिर्फ एक राजनीतिक दल बनाने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी।

लालू प्रसाद ने कहा कि पिछले तीन दशकों में राजद ने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्याग, समर्पण और मेहनत के कारण ही राजद आज भी बिहार की प्रमुख राजनीतिक ताकत बनी हुई है।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि राजद का विकास मॉडल केवल बड़े-बड़े भवनों, मॉल, होटल और हवाई अड्डों तक सीमित नहीं है। पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों, कारीगरों और श्रमिकों के श्रम से विकास की इमारत खड़ी होती है, उनके जीवन स्तर में सुधार ही वास्तविक विकास की पहचान है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *