Press "Enter" to skip to content

बिहार में सनकी पति बना है’वान, पुलिस से बचकर मायके पहुंची पत्नी की अगले ही दिन चा’कू से ह’त्या

बिहार के नवादा जिले में रिश्तों को श’र्मसार कर देने वाली एक खौ’फनाक वार’दात सामने आई है. वारसलीगंज थाना क्षेत्र के खानपुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की ससुराल पहुंचकर चा’कू से गो:दकर ह:त्या कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे पत्नी के भाई पर भी उसने ताबड़’तोड़ चा’कू से हम’ला कर दिया, जिससे वह गं’भीर रूप से घाय’ल हो गया. घट’ना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

मृ’तका की पहचान 27 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है, जो चंद्रमौली सिंह की पत्नी थीं. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. परिजनों के अनुसार, घ’टना से करीब एक दिन पहले पुलिस हस्तक्षेप के बाद पूजा को उसके ससुराल से सुरक्षित निकालकर मायके भेजा गया था, लेकिन अगले ही दिन आरो’पी पति वहां पहुंच गया और वा’रदात को अंजाम दे दिया.

मृ’तका के पिता उपेंद्र सिंह ने आरो’प लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रता’ड़ित किया जा रहा था. उनका कहना है कि आ’रोपी और उसके परिवार के लोग 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. गुरुवार रात हुए वि’वाद के बाद पूजा मायके में रह रही थी.

शुक्रवार को पूजा अपने कमरे में सो रही थी. इसी दौरान उसका पति चंद्रमौली सिंह वहां पहुंचा और चा’कू से उस पर ताबड़’तोड़ हम’ला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर पूजा का भाई नीतीश कुमार बहन को बचाने दौड़ा, लेकिन आ:रोपी ने उस पर भी चा’कू से हम’ला कर दिया. ह’मले में नीतीश के पेट में गंभीर चो’ट लगी। वार’दात के बाद आरो’पी मौके से फ’रार हो गया. परिजन दोनों घाय’लों को तत्काल इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूजा कुमारी को मृ’त घोषित कर दिया. वहीं गं’भीर रूप से घा’यल नीतीश कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूजा और चंद्रमौली सिंह की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. दोनों की एक तीन वर्षीय बेटी भी है, जो अब मां के साए से वंचित हो गई है। वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि घ’टना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरो’पी पति को गि’रफ्तार कर लिया है. परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घट’नाक्रम की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *