Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में ताबड़’तोड़ फाय’रिंग से स’नसनी, मंदिर में पूजा करने गए कारोबारी की ह’त्या!

मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार सुबह बेखौफ अपरा’धियों ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक की है, जहां मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे किताब दुकानदार एवं प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद को अज्ञात बदमाशों ने बेहद करीब से गो’ली मा’र दी। गंभीर रूप से घा’यल व्यवसायी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त घोषित कर दिया।

घट’ना के बाद इलाके में दह’शत का माहौल है, जबकि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार कुशवाहा रोज की तरह शनिवार सुबह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधि’यों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हम’लावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे श्याम कुमार मौके पर ही गंभीर रूप से घा’यल होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथि:यार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

गो’ली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग घट’नास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घा’यल श्याम कुमार को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृ’त घोषित कर दिया। मौ’त की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

घट’ना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घट’नास्थल से तीन खो’खा बरामद किए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *