बिहार के नालंदा में मॉब लिं’चिंग का शि’कार हुए पासवान समाज के दो युवकों के परिजनों से मिलने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव पहुंचे. उन्होंने शो’क संतप्त परिवारों के साथ दर्द बांटा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. चिराग ने इस बर्बर घट’ना की कड़ी निंदा की और कहा कि पूरे प्रदेश में इस घट’ना से आक्रोश व्याप्त है.

चिराग पासवान ने पी’ड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि परिवार के आश्रित सदस्यों को नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी उनकी पार्टी लेगी. साथ ही मृ’तकों के बच्चों की पूरी शिक्षा निशुल्क कराने की पूरी जिम्मेदारी भी लोजपा (रामविलास) उठाएगी.
चिराग पासवान ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. वे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी लगातार संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और कई आ’रोपियों की गिरफ्ता’री हो चुकी है. शेष अभियुक्तों को भी जल्द गिर’फ्तार किया जाएगा.











Be First to Comment