Press "Enter" to skip to content

बिहार में बसेंगे 12 नए हाईटेक शहर! HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ की डील, लाखों रोजगार का दावा

बिहार सरकार ने राज्य के शहरी विकास को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को लेकर महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय शहरी ढांचे से लैस किया जाएगा।

लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और HUDCO के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में समझौता पत्र का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता बिहार के शहरी विकास के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक, सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जहां लोगों को बेहतर आवास, गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि इन टाउनशिप का विकास लगभग 3 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में किया जाएगा। परियोजना में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लैंड पुलिंग मॉडल अपनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जो किसान मुआवजे के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *