Press "Enter" to skip to content

लालू के सामने तेजस्वी पर तीखी टिप्पणी! आरजेडी नेता बोले- कार्यकर्ताओं से नहीं मिलेंगे तो पार्टी कैसे चलेगी?

राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस समारोह में जहां एक ओर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर मंच से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के कार्यशैली पर सवाल उठाकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी। सबसे तीखी टिप्पणी पार्टी के उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने की, जिन्होंने खुले मंच से कहा कि यदि नेता कार्यकर्ताओं से नहीं मिलेंगे तो संगठन को मजबूत करना मुश्किल हो जाएगा।

पटना स्थित वीरचंद पटेल मार्ग के राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उदय नारायण चौधरी ने कहा कि- पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यह धारणा बन रही है कि तेजस्वी यादव उनसे आसानी से नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाती। ऐसे में संगठनात्मक मजबूती की बात करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “लोग कहते हैं कि आप कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते हैं। जब तक कार्यकर्ताओं से नहीं मिलिएगा, तब तक पार्टी कैसे मजबूत होगी? कार्यकर्ता इंतजार करते रहते हैं, लेकिन आपसे मुलाकात नहीं हो पाती।” उदय नारायण चौधरी की यह टिप्पणी उस समय आई जब मंच पर लालू प्रसाद यादव समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। उनके इस बयान को कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सार्वजनिक इजहार माना जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *