मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में यह मीटिंग हुई. जहां कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। बिहार मंत्रीमंडल की बैठक में बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर हेतु भूमि को पृथक चिन्हित कर सुरक्षित रखने के लिए चहारदीवारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने तथा मंदिर परिसर के समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त करने का निर्णय लिया गया है।
बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य के 31 बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण एवं समग्र विकास के लिए पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, कटिहार, सहरसा, नवादा, मधुबनी, किशनगंज सहित राज्य के विभिन्न जिलों के बस स्टैंड शामिल हैं।















Be First to Comment