Press "Enter" to skip to content

देश में बढ़ती महंगाई पर भड़’के तेजस्वी यादव, एनडीए सरकार पर लगाए यह आ’रोप

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर एक बार फिर से एनडीए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि एनडीए की सरकार में देश की जनता महंगाई से त्राहिमाम कर रही है लेकिन सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, “टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल व LPG गैस की कीमतों ने पहले ही बजट बिगाड़ रखा है और अब खाने-पीने की आवश्यक चीजों जैसे दाल, आटा, सब्जी, तेल की बढ़ी कीमतों से जनता त्राहिमाम कर रही है।

आम नागरिक एनडीए संपोषित जमाखोरी, कालाबाजारी, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में फंसे है जिससे उनका दैनिक जीवन और बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वोट चोरी से बनी एनडीए सरकार की अदूरदर्शी सोच, पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से जनता में भारी आक्रोश है। एनडीए नेता सरकारी संसाधनों की लू’ट, भ्र’ष्टाचार और चंदा चो’री में व्यस्त और मस्त है। बीजेपी सभी समस्याओं की जड़ तथा इनके झूठे, बड़बोले, अनैतिक, भ्र’ष्ट, जुमलेबाज़ नेता देशवासियों की सब परेशानियों के मूल कारण है।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *