बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली पर प्रभावी निगरानी रखना, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में करीब 15 हजार सरकारी स्वास्थ्य संस्थान संचालित हैं और सभी जगहों पर आधुनिक निगरानी प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके तहत केवल कैमरे ही नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि एक विशेष सॉफ्टवेयर सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है, जिससे डॉक्टरों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।
निशांत कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही दवाएं सही तरीके से मरीजों तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी चुनौती डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति है, जिस पर अब तकनीक की मदद से नियंत्रण किया जाएगा।

















Be First to Comment