Press "Enter" to skip to content

पंजाब में जदयू ने 45 सीटों पर ठोका दावा, सिख वोटों पर बड़ी नजर

आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पंजाब की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। पार्टी ने राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जदयू इन सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है।

पंजाब जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मालवेंद्र सिंह बेनीपाल उर्फ टेडी ने पटना साहिब स्थित तख्त हरिमंदिर साहिब में बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस दौरान उनके साथ प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, व्यवसायी हरनेक सिंह सोही उर्फ सन्नी और समाजसेवी राजेश शुक्ला उर्फ टिल्लू भी मौजूद रहे।

मालवेंद्र सिंह बेनीपाल ने कहा कि पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में से 45 सीटों पर जदयू गंभीरता से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है और संगठन को मजबूत बनाने का काम तेज कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जदयू का लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि पंजाब की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना है। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों, मजदूर वर्ग और बिहार से जुड़े मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *