Press "Enter" to skip to content

नेपाल में बारिश ने बढ़ाई बिहार की चिंता, सीमांचल में बाढ़ का खतरा गहराया

नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब बिहार के सीमांचल इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है. नेपाल से आने वाले पानी के दबाव के कारण किशनगंज और पूर्णिया जिले में कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.

किशनगंज जिले के तैयबपुर में बहने वाली महानंदा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. नदी के बढ़ते जलस्तर से आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. वहीं परमान और कई नदी का जलस्तर भी लगातार ऊपर जा रहा है, जिससे संभावित बाढ़ और कटाव का खतरा मंडराने लगा है.

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, नेपाल और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियों में पानी का दबाव बढ़ा है. तैयबपुर में महानंदा नदी का खतरे का स्तर 66 मीटर निर्धारित है. गुरुवार शाम तक नदी का जलस्तर 64.580 मीटर था, जो 24 घंटे के अंदर बढ़कर शुक्रवार शाम 66.400 मीटर पहुंच गया.

महानंदा नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद प्रशासन ने तटीय इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है. पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल क्षेत्र में भी नदी का पानी तेजी से फैल रहा है. डेंगराह घाट के आसपास खेतों और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *