Press "Enter" to skip to content

पटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर चल रही चर्चाओं और हालिया विवादों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों के लिए शहर से बाहर एक सुव्यवस्थित और आधुनिक कोचिंग हब विकसित करने की योजना पर सरकार काम करेगी।

नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार का शिक्षा के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रहा है। ऐसे में छात्रों और कोचिंग संस्थानों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश कोचिंग संस्थान शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हो रहे हैं, जिससे ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य व्यवस्थागत समस्याएं उत्पन्न होती हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी प्रमुख कोचिंग संस्थानों को एक संगठित केंद्र में स्थानांतरित किया जाए, जहां छात्रों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और संस्थानों को भी व्यवस्थित माहौल मिल सके।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *