अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस विवाद के बीच बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कानूनी नोटिस भेजा है।
बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने अपने वकील सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से यह नोटिस ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास, महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी समेत अन्य को भेजा है। उन्होंने ट्रस्ट से पिछले चार वर्षों में राम मंदिर के लिए प्राप्त दान और किए गए खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है।

नोटिस में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक का विस्तृत ब्योरा तीन दिनों के भीतर देने की मांग की गई है। इसमें ऑडिटेड बैलेंस शीट, आय-व्यय विवरण, ऑडिटर रिपोर्ट, बैंक खातों की जानकारी, जमीन खरीद रिकॉर्ड और FCRA के तहत प्राप्त विदेशी दान का विवरण शामिल है।












Be First to Comment