मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर अपरा’धियों द्वारा फा’यरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शा’तिर अपरा’धी घा:यल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फ’रार होने में सफल रहा। घा”यल अप’राधी की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी अमित सिंह के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार तड़के करीब 2:30 बजे भटौलिया बांध पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

पीछा करने के दौरान अपराधियों की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर गई। इसके बाद दोनों अपराधियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन अपराधियों ने लगातार गोलियां चलाईं, जिससे पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा और नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक अपराधी अमित सिंह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दूसरा अपराधी फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल, पांच खोखा, एक मोटरसाइकिल और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार घा’यल अमित सिंह मुशहरी थाना कांड संख्या 206/26 (गोली मारकर ह’त्या) में वांछित था। उसके खिलाफ वैशाली जिले के महुआ थाना में ह’त्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और रं’गदारी समेत कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अवैध ह’थियार बराम’दगी के संबंध में मुशहरी थाना में एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की है।
घ’टना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घट’नास्थल का निरीक्षण किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
















Be First to Comment