Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गहनों से भरा बैग लू’टकर फ’रार हुए बद’माश

मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपरा’धियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वार’दात को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र (कच्ची पक्की ओपी अंतर्गत) के माधोपुर चौक के पास घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात अप’राधियों ने एक आभूषण व्यवसायी की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। ह’त्या के बाद अपरा’धी व्यवसायी के पास मौजूद आभूषणों से भरा झोला लू’टकर आसानी से फरा’र हो गए। इस सनसनीखेज घ”टना के बाद इलाके में दह’शत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृ’तक व्यवसायी की पहचान दीपक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह कच्ची पक्की थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक पर अपनी आभूषण की दुकान चलाते थे। रोज की तरह वे देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनके पास दुकान के कीमती जेवरातों से भरा एक झोला भी था। माधोपुर चौक से कुछ ही दूरी पर एक सुनसान जगह है, जहां आस-पास खाली मैदान है। अप’राधी इसी बात का फायदा उठाने के लिए वहां पहले से घात लगाए बैठे थे।

जैसे ही दीपक कुमार गुप्ता उस सुनसान मैदान के पास पहुंचे, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बद’माशों ने उन्हें जबरन रोका। अ’पराधियों ने लूट’पाट का विरो’ध करने पर व्यवसायी पर अंधा’धुंध फाय’रिंग कर दी। दीपक को शरीर में दो गो’लियां लगीं, जिससे वे लहुलु’हान होकर वहीं गिर पड़े। इसके बाद अप’राधी गहनों से भरा झोला लेकर हथि’यार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

घट’ना की पूरी जानकारी मृत’क व्यवसायी के साथ रहने वाले उनके स्टाफ ने दी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घाय’ल व्यवसायी को इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। मां जानकी अस्पताल के संचालक सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अमितांशु ने बताया कि गो’ली लगने के कारण मरीज की हालत बेहद गंभीर थी और उन्हें ‘ब्रॉड डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले मृ’त) लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें तुरंत मृ’त घोषित कर दिया।

घट’ना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और घट’नास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक आभूषण कारोबारी की गो’ली मा’रकर ह’त्या की गई है। पुलिस को लूट’पाट के दौरान ह’त्या की आशंका है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। घट’नास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अप’राधियों की गिर’फ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *