Press "Enter" to skip to content

विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही शुरू, जिलाधिकारी ने की खास अपील

पूर्वी बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है. करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद सेतु के चालू होने से अंग क्षेत्र और सीमांचल के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है. सेतु के खुलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है और सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर आने लगा है.

बता दें कि 4 मई की रात करीब 11:45 बजे विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था. इसके बाद भागलपुर समेत सीमांचल और अंग क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सेतु बंद होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं और लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन नाव ही बचा था.

Share This Article
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *