पूर्णिया. पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे के दौरान लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पूर्णिया एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए रूके.

एयरपोर्ट पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने राहुल गांधी का बुके भेंट कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.


इस दौरान सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने उनका अभिनंदन करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें संविधान की प्रति भेंट की और सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.


मौके पर सांसद नगर प्रतिनिधि वैश खान, संजय सिंह, इस्राइल आजाद, विजेंद्र यादव, सुडु़ यादव, इरफान आलम, युवा अध्यक्ष मो. सद्दाम, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अली खान, हरिष चौधरी, मंटू यादव तथा मो. अलीमुद्दीन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.




















Be First to Comment