समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन हादसा टल गया. घटना सोमवार की रात की बतायी जा रही है. हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन इसकी छानबीन में जुट गयी.

हाइड्रेंस पाइप ट्रेन के कोच में फंसा
दरअसल, सोमवार की रात करीब 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 3 पर जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस (13032) आ रही थी. इसी दौरान मुजफ्फरपुर वाली लाइन के पास रखे गए हाइड्रेंस पाइप ट्रेन के कोच में फंस गया. तब तक ट्रेन फ्लेटफार्म में प्रवेश कर चुकी थी.

प्लेटफार्म का टाइल्स क्षतिग्रस्त
लोको से 10वां कोच में पाइप फंसा था. प्लेटफार्म और कोच के बीच पाइप घीसने लगा, जिससे चिंगारी निकलने लगी. लगभग 140 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा इससे प्लेटफार्म का टाइल्स भी क्षतिग्रस्त हो गया.

यात्रियों में अफरातफरी
चिंगारी निकलते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. यात्रियों ने हल्ला किया तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगायी. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी.

















Be First to Comment