Press "Enter" to skip to content

बिहार में सर्दी का सितम! 5 जनवरी तक स्कूल बंद, DM का बड़ा आदेश

पटना: बिहार में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में जारी कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है. पटना डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है.कक्षा 8 तक के सभी शैक्षणिक गतिविधि पर रोक

पटना डीएम डॉ त्यागराजन एस एम की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत लगाया गया है. आदेश के मुताबिक कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर 8 जनवरी 2026 तक रोक रहेगी.

इन कक्षाओं का बदला समय

वहीं कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी. पूर्व में कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं जिनके 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलती थी. जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे आदेश के अनुरूप अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों को पुनर्निर्धारित करें और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.

प्री बोर्ड की परीक्षाएं यथावत होगी

हालांकि, आदेश में यह भी साफ किया गया है कि प्री-बोर्ड या बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी. यानी जिन कक्षाओं या छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, उनके लिए परीक्षा संबंधी गतिविधियां यथावत जारी रह सकेंगी. प्रशासन का कहना है कि इस छूट का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षति को न्यूनतम रखना है, जबकि सामान्य कक्षाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को ठंड से बचाया जा सके.

सख्ती से पालन होगा आदेश

पटना डीएम के निर्देश के अनुरूप यह आदेश पटना जिले में 4 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और 8 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा. जिला दंडाधिकारी यानी पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा 3 जनवरी 2026 को हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए भेज दी गई है. जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें.

वैशाली में भीषण ठंड के कारण स्कूल बंद

वैशाली जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेंगी.

डीएम ने जारी किया आदेश

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने 4 से 6 जनवरी तक स्कूलों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह निर्देश सभी सरकारी, निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा. प्रशासन ने कहा कि अत्यधिक ठंड और कम तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी. साथ ही, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाएं सुबह 10 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद नहीं चलेंगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *