वैशाली: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के मरमाला चंवर में बुधवार देर रात गाड़ी को पासिंग नहीं देने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावर, युवकों की डस्टर गाड़ी लूटकर मौके से फरार हो गए.

गाड़ी साइड में करने को लेकर हत्या
मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बडढ़िहा गांव निवासी स्वर्गीय रामकिशुन राय के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक 22 वर्षीय मनीष कुमार है, जो बैजनाथ राय के पुत्र है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया.

PMCH में युवक ने तोड़ा दम
डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद, चंद्रशेखर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मनीष कुमार का इलाज जारी है.

काले रंग की फॉर्च्यूनर में थे हमलावर
घायल मनीष कुमार ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि वे अपने दोस्त आकाश कुमार के यहां हाजीपुर में भोज खाने आए थे. भोज के बाद वे अपनी डस्टर गाड़ी से घर लौट रहे थे. पासिंग के दौरान उनकी गाड़ी एक काले रंग की फॉर्च्यूनर से सट गई.
















Be First to Comment