पटना : पूरा बिहार ठंड की चपेट में है और कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है. पटना में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर, ऑटो-रिक्शा चालक और फुटपाथ पर रहने वाले लोग भीषण शीतलहर में ठिठुरने को मजबूर हैं.

72 घंटे तक शीतलहर का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य के आधे से अधिक जिलों में अगले 72 घंटे तक शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि चौक चौराहे जो शहर के प्रमुख हैं, वहां ठंड से बचाव के लिए अलाव का प्रबंध किया जा रहा है. लेकिन ग्राउंड पर रियलिटी कुछ अलग ही है.

पश्चिमी विक्षोभ से गिरा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन का अधिकतम तापमान भी 14-16 डिग्री के बीच सिमट गया है और रात का तापमान 9-10 डिग्री तक गिर रहा है. मौसम विभाग की मानी तो अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत के आसार नहीं है.

ऐसे में इस भीषण सर्दी के बीच प्रशासन की ओर से पर्याप्त बचाव और राहत के इंतजाम न होने से आम जनजीवन संकट में है.














Be First to Comment