Press "Enter" to skip to content

बिहार में सर्दी का कोहराम: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान का पारा गिरने के साथ कई जिलों में घने कोहरे से बढ़ी मुसिबत

बिहार : बिहार में इस वक्त सर्दीली हवाओं का तांडव जारी है। पछुआ हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरा प्रदेश भयंकर ठंड की गिरफ्त में आ गया है। अभी तक जहां सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा महसूस होता था, वहीं अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि दिन में भी तापमान मुश्किल से 8°C पार कर पा रहा है। कई जिलों में लोग धूप निकलने के बाद भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

3 दिनों तक जारी रहेगा कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 72 घंटों तक बिहार को कड़ाके की ठंड झेलनी होगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। हवा की रफ्तार बढ़ने से शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। पूर्वी बिहार में कुहासा और अधिक घना होने का अनुमान है।स्वास्थ्य विभाग और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सुबह-शाम बाहर निकलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार के  कई जिलों में सुबह के समय  कोहरे की स्थिति बनी रहती है। जबकि,सीवान, गोपालगंज में घना कोहरा छाने की अधिक आशंका है। मौसम विभाग ने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होने के कारण लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *