Press "Enter" to skip to content

12 कंबोडियाई यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर रोका गया, चार्टर्ड विमान से बिना वीजा के पहुंचे थे

गया : बिहार के गया एयरपोर्ट पर चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचे 12 यात्रियों को रोका गया है. दरअसल कंबोडिया से डेढ़ सौ यात्रियों का जत्था गया एयरपोर्ट पहुंचा था. कंबोडियाई यात्रियों के जत्थे में रहे 12 यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर रोक लिया गया. इन कंबोडियाई यात्रियों के पास वैध वीजा नहीं थे. इसमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा बौद्ध भिक्षु हैं.

कंबोडिया से 150 यात्रियों का जत्था पहुंचा

जानकारी के अनुसार, कंबोडिया से गया के लिए चार्टर्ड विमान सेवा शुरू हुआ है. इसी के तहत गुरुवार को कंबोडिया से यात्रियों का जत्था गया एयरपोर्ट पहुंचा था. गया एयरपोर्ट प्रशासन के द्वारा पूरी जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फिलहाल 150 यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर उतारने के बाद चार्टर्ड विमान कंबोडिया के लिए पुन: प्रस्थान कर गया.

12 यात्रियों को एयरपोर्ट रोका गया

 जिन 12 कंबोडियाई यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर रोका गया. फिलहाल उनकी जांच हो रही है. आवश्यक पूछताछ भी की जा रही है. इन यात्रियों को गया एयरपोर्ट पर ही रात गुजारनी पड़ी. सभी ने अपना-अपनी पक्ष भी रखा.

वीजा के लिए दिया था आवेदन

कंबोडियाई यात्रियों के द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को बताया गया है कि उनके द्वारा वीजा के लिए आवेदन दिया गया था. किंतु वैध वीजा नहीं मिल सका. इस बीच यात्रा शुरू हुई, वीजा नहीं मिलने पर भी वह भारत आ गए. फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन अग्रतर कार्रवाई कर रहा है.

बोधगया पहुंचते हैं श्रद्धालु

बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए बोधगया बहुत बड़ा पवित्र स्थल है. यहां पर देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं. सालों भर श्रद्धालु यहां आते हैं. इसी कड़ी में कंबोडिया से भी लोग पहुंचे थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *