Press "Enter" to skip to content

नवाचार की उड़ान: सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने दिखाया कमाल

आज 16 नवम्बर 2025, रविवार को बैरिया स्थित सेंट ज़ेवियर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

MUZ NEWS की टीम ने कार्यक्रम का पूरा जायजा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता, प्रधानाचार्या अलका झा, प्रशासक राकेश त्रिवेदी, तथा सेंट ज़ेवियर किंडरगार्टन की प्राचार्या लिपि सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान, तकनीक और कला से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए।

चंद्रयान–3 मॉडल, हाइड्रॉलिक सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर मॉडल, और सेंसर आधारित ट्रेन स्वचालित दुर्घटना–निरोधक प्रणाली जैसे प्रोजेक्ट आज के मुख्य आकर्षण रहे।

अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की जमकर सराहना की।

इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संसाधन, स्वास्थ्य, तकनीक तथा कला एवं शिल्प से जुड़ी कई परियोजनाओं ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कल इसी तरह की विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी विद्यालय की दो अन्य शाखाओं—

St. Xavier’s Jr./Sr. School, Goshala Branch

और St. Xavier Kindergarten School

में भी आयोजित की जाएगी, जहाँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षकों ने अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया।

MUZ NEWS की ओर से इस सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई।

Share This Article
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *