Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वाहन से 96 कार्टन में भरी करीब 855 लीटर विदेशी शराब बरामद

बड़हिया. जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़हिया पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने बहदरपुर स्थित पहाड़पुर पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वाहन से 96 कार्टन में भरी करीब 855 लीटर विदेशी शराब बरामद की.

शराब को मौसमी फलों के आड़ में छिपाकर लादकर ले जायी जा रही थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह खेप देवघर से बेगूसराय भेजी जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन को रोका और तलाशी ली तो पाया कि उसमें फल की टोकरियों के नीचे भारी मात्रा में शराब की बोतलें छिपाकर रखी गयी थी.

पुलिस ने मौके से पिकअप चालक सह जमुई जिला के डूमरटोला निवासी सागर यादव के पुत्र रंजय कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि जब्त वाहन और बरामद शराब को थाने लाया गया है. गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस शराब तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस शराब की आपूर्ति किन इलाकों में की जानी थी. इधर, शराब बरामदगी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में शराब माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *