Press "Enter" to skip to content

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

CM जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। वह भी हरियाणा से ताल्लुक रखती थीं। वहीं सुषमा स्वराज जो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं वह भी हरियाणा से ही थीं। इस तरह अब तक दिल्ली को हरियाणा से तीन मुख्यमंत्री चुके हैं।

हरियाणा के जींद की निवासी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। आज  दिल्ली में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। देखा जाए तो रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे।

रेखा गुप्ता का सियासी सफर

दिल्ली चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से चुनाव जीती थीं। उन्होंने शिक्षा में एलएलबी की है। रेखा गुप्ता की पहले से ही काफी मजबूत दावेदारी माने जा रही थी। जींद के अंतर्गत जुलाना उपमंडल के नदंगढ़ गांव में 1974 में जन्मी रेखा गुप्ता जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी।

इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई।

रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव और प्रधान भी रहीं। रेखा का परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा कभी-कभार जुलाना भी आती हैं, जहां वह गांव भी जाती हैं।

सुषमा स्वराज और केजरीवाल भी हरियाणा से

अंबाला की रहने वाली सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से तीन दिसंबर 1998 तक (52 दिन) के लिए रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। वहीं, हिसार जिले के सिवानी मंडी के रहने वाले अरविंद केजरीवाल 28 दिसबर 2013 से 14 फरवरी 2014 (49 दिन) पहली टर्म में रहे मुख्यमंत्री उसके बाद अरिंद केजरीवाल 14 फरवरी 2015 से 21 सितंबर 2024 (नौ साल, 362 दिन) तक मुख्यमंत्री रहे।

Share This Article
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from NationalMore posts in National »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *