Press "Enter" to skip to content

“कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे”, 101वीं जयंती पर जन्म शताब्दी समारोह आयोजित 

मुजफ्फरपुर : रामेश्वर महाविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो भगवान लाल सहनी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत किया।

इस दौरान मेयर निर्मला साहू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने शोषित व वंचितों में समानता लाने का प्रयास किया। प्राचार्य प्रो ब्रह्मचारी व्यास नन्दन शास्त्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने लिए कभी नहीं सोचा और न किया। विशिष्ट अतिथि विधानपार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया।

मौके पर समाजसेवी राजेन्द्र पटेल, आनन्द पटेल, शिवशंकर प्रसाद साहू, नारायण प्रसाद, डॉ ललन तिवारी, आनन्द पटेल, रामसूरत भारती डॉ प्रदीप ने भी अपने विचार रखे। वहीं मंच संचालन डॉ शारदा नंद सहनी व धन्यवाद ज्ञापन जनहित प्रतिष्ठान के सचिव डॉ अरुण सिंह ने किया।

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *