Press "Enter" to skip to content

प्रशांत किशोर ने की ‘जन सुराज बेदारी कारवां’ अभियान की शुरुआत

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज मुस्लिम समुदाय में जागरूकता लाने के लिए पटना के हज भवन में “जन सुराज बेदारी कारवां” अभियान की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बिहार के हर घर तक जन सुराज का संदेश पहुंचाया जाएगा।

जहां प्रशांत किशोर ने अभियान की शुरुआत करते हुए मौलाना मज़हरुल हक ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य गोडसे के दौर में गांधी की विचारधारा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि बेदारी कारवां गांधी की विचारधारा पर आधारित कारवां है, क्योंकि गांधी की विचारधारा से ही मुस्लिम समाज के लोगों का विकास हो सकता है।

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने एक बड़ी समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि हाल ही में बीपीएससी आंदोलन के दौरान उन्हें पता चला कि कई मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गलत तरीके से हिरासत में ले रखा है। और सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में इतना डर है कि कोई भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा है। लेकिन अब हमने तय किया है कि जन सुराज हर उस युवा को इंसाफ दिलाएगा जिसे प्रशासन ने गलत तरीके से हिरासत में लिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *