Press "Enter" to skip to content

RJD की बैठक के बीच तेजस्वी से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सियासी चर्चा तेज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर शनिवार को पटना पहुंचे। राहुल का कार्यक्रम सबसे पहले बापू सभागार में विधान सुरक्षा सम्मेलन संवाद का था, फिर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करना था। लेकिन पटना पहुंचने के बाद राहुल सीधे होटल मौर्या पहुंचे। जहां आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक चल रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद से उन्होने मुलाकात की। तेजस्वी ने उनका स्वागत किया।हालांकि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई ये अभी तक साफ नहीं हो सका है। इस मुलाकात को इसलिए भी अहम समझा जा रहा है। क्योंकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक राजद और कांग्रेस के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी पटना में 6 घंटे रहेंगे। इस दौरान ग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सदाकत आश्रम में भी वे करीब दो घंटे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद उनकी यह पहली बिहार यात्रा है।

राजेश राठौड़ ने बताया कि सदाकत आश्रम के कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित इंदिरा भवन का राहुल गांधी उद्घाटन कर कर्मचारियों को आवास की चाबी सौपेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *