Press "Enter" to skip to content

सरकार गिराने जा रहे, अगले सीएम आपके सामने हैं; आरजेडी की बैठक से पहले तेजप्रताप ने जारी की रील

बिहार में आज राष्ट्रीय जनता दल(राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हो रही है। लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हो रही बैठक में तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी सांसद, विधायक और नेशनल एग्जक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने एक खास रील जारी किया है।

रील के बैकग्राउंड में दावा किया है कि वे बिहार की वर्तमान सरकार को गिराने जा रहे हैं और तेजप्रताप यादव को राज्य का अगला सीएम बताया जा रहा है। रील में उनके साथ एक महिला भी दिख रही है। राजनैतिक गलियारे में इस रील पर चर्चा शुरू हो गयी है और तरह तरह के मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि तेजस्वी यादव को अगले सीएम के रूप में पहले ही प्रोजेक्ट किया जा चुका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *