Press "Enter" to skip to content

पूरे बिहार में आज से कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

पूरे बिहार की निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारी आज से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कोर्ट कर्मी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण राज्यभर के निचली अदालतों में न्यायिक कार्य बाधित हो गए हैं। पटना में सिविल कोर्ट के कर्मचारी सुबह से ही हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

कोर्ट कर्मी वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की पदोन्नति, अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले पटना सिविल कोर्ट में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी गई है।

पटना सिविल कोर्ट में इसका असर देखने को मिल रहा है। कोर्ट कर्मी अपनी चार सूत्री मांग को लेकर पटना सिविल कोर्ट के गेट नंबर 1 के बाहर हाथ में पोस्टर बैनर लेकर धरना पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।  बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने कहा है कि बिहार के सभी 38 जिलों के सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट के कर्मचारी न्यायिक कार्य से अलग रहकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *