Press "Enter" to skip to content

BPSC 70th CCE: बापू परीक्षा परिसर में रद्द एग्जाम कराने के लिए बनाए गए 22 सेंटर

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 2024 पिछले साल 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी. परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा परिसर में हंगामा और गड़बड़ी के वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद बीपीएससी की ओर से इस परीक्षा केंद्र की परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी. अब कल यानी 4 जनवरी को इस केंद्र के अभ्यर्थियों की फिर से परीक्षा होने जा रही है. अब यह परीक्षा केवल बापू परीक्षा परिसर में न होकर पटना के 22 केंद्रों पर होगी. इन 22 केंद्रों पर 12,012 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा ली जाएगी. दूसरी ओर, अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन को लेकर विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि एक परीक्षा 13 दिसंबर को हो चुकी है और अब 4 जनवरी को 12 हजार अभ्यर्थियों का अलग से एग्जाम होने जा रहा है. जाहिर है कि इस बार का क्वेश्चन पेपर अलग होगा. अब यह कैसे तय होगा कि दोनों परीक्षाओं में किसका पेपर आसान था और किसका मुश्किल?IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)बापू परीक्षा परिसर 20 परीक्षा केंद्रों के बराबर है. 13 दिसंबर को इस सेंटर पर 17 हजार परीक्षार्थियों को पेपर देना था. हालांकि 12,012 अभ्यर्थी ही 13 दिसंबर को उपस्थित हुए थे. इसलिए इतने ही कैंडीडेट्स की परीक्षा ली जा रही है. अब इस परीक्षा केंद्र के बदले 22 अलग अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.4 जनवरी, 2025 को कराए जा रहे परीक्षा के लिए पटना जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिए 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 22 जोनल मजिस्ट्रेट और 7 फ्लाइंग स्क्वायड तैनात किए गए हैं.गए  इसके अलावा कंट्रोल रूम में 14 मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे हैं. परीक्षा के दौरान किसी भी हालात में सेंटरों के आसपास धरना प्रदर्शन, 5 लोगों के एक साथ जमा होने पर प्रतिबंध है. इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *