Press "Enter" to skip to content

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर लालू ने भेंट किया गुलाब का फूल

आज बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मौके पर राबड़ी देवी को गुलाब का फुल भेंट किया और बर्थडे की बधाई के साथ-साथ नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए 01 जनवरी की सुबह से ही राबड़ी आवास पर राजद नेताओं और कार्यकर्ता का तांता लगा रहा।

कार्यकर्ता फूल गुलदस्ता और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पर पहुंचे और राबड़ी देवी को इसे भेंट कर जन्मदिन की बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपने नेता लालू प्रसाद यादव से भी मिले और उन्हें भी नववर्ष की बधाई दी। नये साल पर अपने नेता को गिफ्ट भेंट करने के लिए कई लोग पहुंचे। कोई बकरा लेकर तो कोई लालटेन लेकर राबड़ी आवास पहुंचा। जिसे देखकर लालू यादव भी हैरान रह गये। उनके प्रति कार्यकर्ताओं के प्रेम को देखकर लालू भावुक हो गये।

लालू यादव ने भी राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही तमाम देशवासियों और बिहारवासियों को भी नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया साल लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। नए साल में मंगल रहे, यही कामना करता हूं। लालू ने पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई भी दी। कहा कि हमने भी राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

वही लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मां राबड़ी देवी का बर्थडे मनाया। इस मौके पर केक काटा गया। सोशल मीडिया फोटो शेयर करते हुए तेजप्रताप ने एक्स पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि..”माता जीवन की पहली गुरु होती है, मेरी जिन्दगी की सबसे अमूल्य रत्न हैं मेरी माँ, आपके जीवन को ईश्वर हमेशा सुख और  समृद्धि से भर दे..मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी माँ  आपकी ममता, आपकी मुस्कान, आपके प्यार और आस्था को सलाम, मेरी स्नेही आदरणीय माँ आपके जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं..।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *